पहली बार देश के चार राज्यपाल बिहार के मूल निवासी हैं।
पहली बार देश के चार राज्यपाल बिहार के मूल निवासी हैं।

जी हाँ, आपने बिलकुल सही सुना, ऐसा पहली बार हुआ है जब देश के चार राज्यों के राज्यपाल बिहार के मूल निवासी हैं। वहीँ उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक ७ मूल निवासी देश के सात राज्यों के राज्यपाल का कार्यभार संभल रहे हैं।

आपको बता दें की हाल ही में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने देश के ६ राज्यों के राज्यपालों की घोषणा की है जिनमे २ राज्यपालों का स्थानांतरण किया गया वहीँ ४ राज्यपालों को पहली बार इस जिम्मेदारी को निभाने का मौका मिला।

बिहार, पश्चिम बंगाल, नागालैंड और त्रिपुरा वे राज्य हैं जहाँ नए राज्यपालों की नियुक्ति की गयी है, वहीँ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को स्थानांतरित राज्यपाल मिले हैं।

उत्तर प्रदेश में मध्य प्रदेश से स्थानांतरित राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की नियुक्ति हुई वहीँ मध्य प्रदेश में बिहार से स्थानांतरित राज्यपाल लालजी टंडन की नियुक्ति हुई है।

देश में मौजूदा राज्यपालों की नियुक्तियों में एक ख़ास बात और नज़र आई की मौजूदा समय में देश के पांच राज्यों की राज्यपाल महिलाएं हैं। भारत की इतिहास में यह भी पहली बार हुआ है जब ५ राज्यों की राज्यपाल महिलाएं है।

चलिए अब देखते हैं वह कौन से राज्य हैं जिनके राज्यपाल बिहार के मुलनिवाशी हैं।

  1. गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा बिहार के मुजफ्फरपुर के छपरा धरमपुर गाँव की मूल निवासी हैं।
  2. हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य राजगीर, बिहार के मूल निवासी हैं।
  3. नागालैंड के राज्यपाल आरएन रवि पटना जिले के बिहटा प्रखंड के डिहरी गांव निवासी हैं।
  4. वहीँ सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद भी पटना के मूल निवासी हैं

सौरभ कुमार टोनी

अगर मगर और काश में हूँ मैं ख़ुद ही ख़ुद की तलाश में हूँ। भावनाओं को शब्दों में पिरोने...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *