जिले में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पधारने वाले हैं। आपको बता दें की आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर के श्री कृष्णा मेमोरियल हॉस्पिटल आएंगे जहाँ वो कई सारे स्वास्थय सेवा सम्बंधित योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से तकरीबन १:३० बजे झपहां स्तित तिरहुत शैक्षणिक शिक्षण संसथान आएंगे और फिर वहां से वो मेडिकल की और प्रस्थान करेंगे।

आपको बता दें मुख्यमंत्री के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशिल कुमार मोदी और स्वस्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी होंगे एवं कई अन्य नेता जैसे की नगर विकाश मंत्री सुरेश शर्मा, उद्योग मंत्री श्याम रजक एवं सांसद अजय निषाद भी होंगे। जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष का कहना है की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सुरक्षा के सारे इंतज़ाम कर लिए गए हैं।

अब चलिए देखते हैं की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर को क्या क्या भेंट देते हैं।

संजय कुमार मोनू

संजय को मुजफ्फरपुर और बिहार के बारे में लिखना पसंद है। इसके अलावा अपने खाली समय...

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *