गाँधी जयंती पर इस बार नहीं रहेगी बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टी।

बिहार के सरकारी स्कूलों में इस बार गाँधी जयंती पर अध्यापकों एवं छात्रों को छुट्टी नहीं मिलेगी। ऐसे इसलिए क्योंकि 2 अक्टूबर को ही राज्य में जल जीवन हरियाली अभियान की शुरुआत की जा रही है। वहीँ सरकार ने इस परियोजना को सफल बनाने की जिम्मेदारी बिहार के सभी सरकारी स्कूलों को सौंपी है।

क्या है जल जीवन हरियाली अभियान?

जल जीवन हरियाली अभियान राज्य के सभी तालाबों एवं कुओं को दुरुस्त करने का अभियान है। आपको बता दें की साल 2012 में बिहार सरकार ने हरियाली मिशन की शुरुआत की थी, जिसके तहत राज्य में 24 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया था, जिसमे से अब तक 19 करोड़ वृक्ष लगाया जा चूका है।

अब हरियाली मिशन अभियान को और आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने इसी में जल जीवन हरियाली अभियान को भी जोड़ा है, जिसकी शुरुआत इस साल 2 अक्टूबर को हो जायेगी वहीँ 31 दिसंबर तक इस अभियान को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

बिहार के माननिये मुख्यमंत्री आज मुंगेर गए हुए थे जहाँ ऐतिहासिक पोलो मैदान में उन्होंने वानिकी महाविद्यालय एवं राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के आधारशिला को स्थापित किया। आपको बता दें की वानिकी महाविद्यालय को बनाने की कुल लागत 105 करोड़ रूपए रखी गयी है वहीँ राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय को बनाने की कुल लागत 73.13 करोड़ रूपए रखी गयी है।

माननिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने जल्द ही मुंगेर में राज्य के पहले फारेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट बनाने की भी घोसना की है।

सौरभ कुमार टोनी

अगर मगर और काश में हूँ मैं ख़ुद ही ख़ुद की तलाश में हूँ। भावनाओं को शब्दों में पिरोने...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *