बिहार के लाल सनोज राज बने करोड़पति सीजन 11 के पहले करोड़पति।

जो लोग करोड़पति सीजन 11 देख रहे हैं उन्होंने कल के एपिसोड में विज्ञापन के दौरान एक लड़के का प्रोमो जरूर देखा होगा जो 1 करोड़ की धन राशि जीत रहा है। पर क्या आप जानते हैं की वो लड़का बिहार के जहानाबाद जिले का है। जी हाँ सनोज राज जो की बिहार के जहानाबाद जिले के हैं करोड़पति सीजन 11 के सबसे पहले करोड़पति बन चुके हैं। हालांकि सनोज राज वाला एपिसोड अभी प्रसारण नहीं हुआ है पर इसकी पुष्टि सोनी टीवी की आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने कर दी है।

सनोज राज वाला एपिसोड गुरूवार एवं शुक्रवार को प्रसारित किया जाएगा। आपको बता दें की सनोज राज ने 15 सवालों का सही उत्तर देकर 1 करोड़ रूपए तो जीत ही लिए हैं इसके अलावा उन्होंने 7 करोड़ वाला जैकपॉट प्रश्न का भी उत्तर दिया है। हालांकि फिलहाल अभी हमें ये नहीं पता की वो 7 करोड़ रूपए वाले प्रश्न का भी सही जवाब दिए या नहीं, पर एक करोड़ रूपए तो वो जीत चुके हैं। इसकी पुष्टि सोनी टीवी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल ने कर दी है।

Sanoj Raj is our season’s first Crorepati! He will attempt the jackpot question for Rs 7 Crores now. Will he succeed? Find out on #KBC, this Thursday and Friday at 9 PM @SrBachchan pic.twitter.com/eVEuX7esNb

— Sony TV (@SonyTV) September 10, 2019

आपको बता दें की सनोज राज ने अपनी स्कूलिंग जहानाबाद से पूरी की फिर उन्होंने वर्दमान के किसी कॉलेज से बीटेक की शिक्षा प्राप्त की है। सनोज के पिता एक किसान है।

अब देखने वाली बात ये होगी की अगर सनोज 7 करोड़ रूपए वाले प्रश्न का भी उत्तर दे देते हैं तो वो सीजन 11 में 7 करोड़ की धन राशि जीते वाले भी पहले कंटेस्टेंट बन जाएंगे।

सौरभ कुमार टोनी

अगर मगर और काश में हूँ मैं ख़ुद ही ख़ुद की तलाश में हूँ। भावनाओं को शब्दों में पिरोने...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *