jdu star campaigners for bihar assembly by election 2019

आगामी बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए जदयू ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 40 नेता शामिल हैं जिसमे जदयू के तमाम बड़े नेता जैसे कि खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, वसिष्ठ नारायण सिंह, आरपी सिंह, लालन सिंह, अशोक चौधरी, और जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह मौजूद हैं।

बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए जदयू के स्टार प्रचारकों की सूची।

  1. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
  2. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वसिष्ठ नारायण सिंह
  3. आरपी सिंह
  4. जदयू के रास्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर
  5. बिजेंद्र प्रसाद यादव
  6. राजीव रंजन सिंह
  7. श्याम रजक
  8. संजय झा
  9. रामसेवक सिंह
  10. अशोक चौधरी
  11. श्रवण कुमार
  12. दिनेश चंद्र यादव
  13. रामनाथ ठाकुर
  14. नरेंद्र नारायण यादव
  15. गिरधारी यादव
  16. महेश्वर हज़ारी
  17. कहकशां परवीन
  18. दुलालचंद गोस्वामी
  19. अजय मंडल
  20. संतोष कुशवाहा
  21. संतोष निराला
  22. कविता सिंह
  23. शैलेश कुमार
  24. जयकुमार सिंह
  25. मैदान सहनी
  26. रमेश ऋषिदेव
  27. श्याम बहादुर सिंह
  28. लक्ष्मेश्वर राय
  29. गोपाल मंडल
  30. जनार्दन मांझी
  31. मनीष कुमार
  32. रमेश कुशवाहा
  33. लालन कुमार सर्राफ
  34. अभय कुशवाहा
  35. मनोज यादव
  36. रणवीर नंदन
  37. मंजीत सिंह
  38. संजय सिंह
  39. तनवीर अख्तर
  40. इकबाल अंसारी

बहरहाल इस लिस्ट में देखने वाली बात ये है कि इसमें जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर भी शामिल हैं। पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि प्रशांत किशोर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के लिए बीजेपी के खिलाफ कैंपेनिंग कर रहे हैं। मगर अब इस लिस्ट के बाद यह साफ हो गया कि आगामी बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रशांत किशोर जदयू के लिए कैंपेनिंग करेंगे।

जिनको नही पता उन्हें बात दें कि बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग 21 अक्टूबर को है वहीं 24 अक्टूबर को इसका परिणाम आ जायेगा। यह उपचुनाव पांच विधानसभा सीट एवं एक लोक सभा सीट के लिए है।

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए JDU का नया नारा – क्यूँ करे विचार, ठीके तो है नीतीश कुमार।

संजय कुमार मोनू

संजय को मुजफ्फरपुर और बिहार के बारे में लिखना पसंद है। इसके अलावा अपने खाली समय...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *