देश की पहली महिला नौसेना पायलट होंगी मुजफ्फरपुर की शिवांगी।

जी हाँ सही सुना आपने मुजफ्फरपुर की शिवांगी देश की पहली महिला नौसेना पायलट बनाने जा रही है। आगामी २ दिसंबर को शिवांगी भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त की जाएंगी।

शिवांगी ने मुजफ्फरपुर के डीएवी-बखरी से अपनी १२वीं तक की शिक्षा प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने सिक्किम मणिपाल यूनिवर्सिटी से बीटेक की शिक्षा प्राप्त कर भारतीय नौसेना अकादमी में २७ एनओसी कोर्स के तहत एसएससी पायलट पद को ज्वाइन किया।

शिवांगी भारतीय नौसेना के निगरानी विमान को उड़ाएंगी। आपको बता दें की निगरानी विमान का काम समुद्र में देश से सटे समुद्री इलाकों के निगरानी करने का होता है। निगरानी विमान में एडवांस सर्विलांस राडार, सेंसर इत्यादि जैसे अनेक उपकरण लगे होते हैं जिनकी मदद से विमान समुद्र की निगरानी कर पता है।

समुद्र से होने वाली समग्लिंग, आतंकी हमला इत्यादि जैसे कई राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े घटनाओं की निगरानी भी इसी विमान द्वारा किया जाता हैं।

शिवांगी देश की पहली महिला पायलट नहीं होगी। अगर आपको याद हो तो इसी साल भावना कांत को भारतीय वायुसेना ने देश की पहली महिला फाइटर पायलट बनाया था। बहरहाल साल २०१६ में ही भावना कांत के साथ साथ अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह को भी भारतीय वायुसेना ने महिला पायलट के पद पर नियुक्त किया था।

संजय कुमार मोनू

संजय को मुजफ्फरपुर और बिहार के बारे में लिखना पसंद है। इसके अलावा अपने खाली समय...

Join the Conversation

1 Comment

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *