महज 800 रूपए के लिए अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारी
महज 800 रूपए के लिए अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारी

यह बात जिले के मनिहारी थाना छेत्र के माधोपुर सुस्ता की है जहाँ राज किशोर शाह अपने छोटे बेटे के साथ दुकान बंद कर घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान दो बाइक सवार अपराधी ने उनसे पैसे लूटने की कोशिश की वहीँ पैसे लूटने के क्रम में उन्हें गोली मार दी। बताया गया की अपराधियों ने उनसे महज 800 रूपए की लूट की।

गोली लगने के बाद उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया वहीँ ले जाने के क्रम में ही उन्होंने अपनी सांसें तोड़ दी। व्यवसाई की पेहचाल जिले के सैदपुरा में रहने वाले कंचन साह के बेटे राज किशोर साह के रूप में की गयी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जाँच पड़ताल करने में जुट गयी है वहीँ पहली ताबतीश में पाया गया की यह घटना लूट के दौरान गोली मारने की है। हालांकि पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी अपना ध्यान केंद्रित कर रही है।

संजय कुमार मोनू

संजय को मुजफ्फरपुर और बिहार के बारे में लिखना पसंद है। इसके अलावा अपने खाली समय...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *