CAB और NRC विरोध के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने जलाया राबड़ी का पुतला।
CAB और NRC विरोध के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने जलाया राबड़ी का पुतला।

21 दिसंबर को एक तरफ जहाँ पूरे बिहार में राजद द्वारा नागरिकता संसोधन एक्ट व एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया वहीँ दूसरी ओर सारण जिले के परसा गाँव में दरोगा राय चौक पे राजद कार्यकर्ताओं ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का पुतला फूंक दिया।

पूछताछ करने पे पता चला की सारण जिले के आरजेडी कार्यकर्ता तेजप्रताप द्वारा ऐश्वर्या को प्रताड़ित करने से काफी नाराज हैं। जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बतला दें की ऐश्वर्या के पिता चन्द्रिका राय सारण जिले के ही निवासी हैं। फिलहाल इस मामले में चंद्रिका राय ने अपनी कोई प्रत्रिक्रिया व्यक्त नहीं की है।

राबड़ी देवी का पुतला जलाते सारण आरजेडी के बागी कार्यकर्ता। फोटो क्रेडिट्स: हिंदुस्तान

राजद कार्यकर्ताओं ने ना सिर्फ राबड़ी देवी का पुतला फूंका बल्कि राबड़ी देवी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इसके अलावा सारण के राजद कार्यकर्ताओं ने खुद को बंदी से अलग बताया और कहा की परसा विधानसभा पूर्व में हुए लोस चुनाव में 85,000 वोटों से बढ़त दिलाने वाली विधानसभा है लेकिन अब यहां राजद का जो भी प्रत्याशी चुनाव लड़ने आएगा उसे कार्यकर्ता धूल चटाकर व जमानत जब्त करके भेजेंगे।

संजय कुमार मोनू

संजय को मुजफ्फरपुर और बिहार के बारे में लिखना पसंद है। इसके अलावा अपने खाली समय...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *