17 फरवरी से बिहार के शिक्षकों ने अनिश्चितकाल तक हड़ताल पर जाने की घोसना की।
17 फरवरी से बिहार के शिक्षकों ने अनिश्चितकाल तक हड़ताल पर जाने की घोसना की।

बीते मंगलवार को बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ने अपने पटना एक्जीविशन रोड स्थित कार्यालय भुवनेश्वर शिक्षक सेवा सदन से घोसना की की वे आगामी 17 फरवरी 2020 से अनिश्चितकाल पर जाएंगे। इस हड़ताल में नियोजित व नियमित शिक्षक दोनों भाग लेंगे।

ख़ास बात ये है की 17 फरवरी से ही बिहार बोर्ड मेट्रिक की परीक्षा की भी शुरुआत हो रही है। वहीँ तकरीबन इन चार लाख शिक्षकों के हड़ताल पे जाने से परीक्षा भी प्रभावित होगी। इसके अलावा शिक्षकों ने ये भी ऐलान किया की हड़ताल के दौरान वे जनगणना सहित सभी तरह की सरकारी कामो का बहिष्कार करेंगे।

आखिर क्यों जा रहे हैं शिक्षक हड़ताल पे?

हड़ताल पे जाने का मुख्य कारण बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष श्री बृजनंदन शर्मा ने बतलाया की वे लंबे समय से सरकार से नियोजित शिक्षकों को नियमित शिक्षकों की भांति वेतनमान व राज्यकर्मी की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगो को मानाने के लिए तैयार नहीं होते। वहीँ अपनी मांगों को मांगने पर सरकार उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज़ करवाती है। इसलिए वे आगामी 17 फरवरी से अनिश्चितकाल तक हड़ताल पर रहेंगे जब तक की सरकार उनके मांगों को मान नहीं लेती।

25 फरवरी से माध्यमिक शिक्षक संघ भी जाएंगे हड़ताल पे।

बीते मंगलवार को ही बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने भी घोषणा की की अगर 24 फरवरी तक बिहार सरकार उनके समान काम सामान वेतन की मांग को नहीं मानते तो वे भी 25 फरवरी से पूरे राज्य भर के स्कूलों में अपने काम को ठप कर देंगे।

संजय कुमार मोनू

संजय को मुजफ्फरपुर और बिहार के बारे में लिखना पसंद है। इसके अलावा अपने खाली समय...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *