गणतंत्र दिवस पे बिहार की झांकी को केंद्र सरकार ने दिखलाने से रोका।
गणतंत्र दिवस पे बिहार की झांकी को केंद्र सरकार ने दिखलाने से रोका।

बिहार के लोग इस वर्ष गणतंत्र दिवस पे अपने राज्य द्वारा बनाई गयी झांकी को नहीं देख पाएंगे। केंद्र सरकार ने बिहार के झांकी को गणतंत्र दिवस पे दिखना से रोक दिया है। आपको बता दें की इस बार बिहार की झांकी जल जीवन हरियाली अभियान पे केंद्रित है जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद प्रेरित किया गया वहीँ बीते महीनों में राज्य में खुद इसकी काफी प्रचार प्रसार भी की थी।

बिहार की झांकी को गणतंत्र दिवस पे न दिखलाने के पीछे केंद्र सरकार ने तर्क दिया है की झांकी ने जरूरी मानकों को पूरा नहीं किया है। इस वर्ष गणतंत्र दिवस पे केंद्र सरकार के पास तकरीबन 56 झांकियों का प्रस्ताव आया था जिसमे से केंद्र सरकार ने 22 झांकियों के प्रस्ताव को स्वीकार किया। बिहार के अलावा केंद्र सरकार ने बंगाल के झांकी के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया है। जिन 22 झांकियों के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने स्वीकृत किया है उनमे से 16 झांकियां भारत के अलग अलग राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों के हैं व 6 झांकियां खुद केंद्रीय मंत्रालय की है।

बिहार की झांकी की बात करें तो राज्य में हरियाली व भूजल स्तर को बढ़ावा देने के लिए पिछले वर्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल जीवन हरियाली अभियान की शुरुआत की है। वहीँ झांकी इसी अभियान पे केंद्रित है।

केंद्र द्वारा गणतंत्र दिवस पे बिहार के झांकी को स्वीकृति नहीं देने पे बिहार की मौजूदा विपक्षी पार्टी आरजेडी ने भी केंद्र सरकार पे तंज़ कैसा है। आरजेडी का कहना है की गणतंत्र दिवस पे बिहार की झांकी को नहीं दिखलाना बिहार का अपमान करने जैसा है।

संजय कुमार मोनू

संजय को मुजफ्फरपुर और बिहार के बारे में लिखना पसंद है। इसके अलावा अपने खाली समय...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *