पिछले साल 11 दिसंबर को भारतीय संसद ने नागरिकता संसोधन कानून पर अपनी स्वीकृति दे दी जिसके बाद देश के कई वर्ग के कई तपके के लोग इसके विरोध में देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन शुरू कर दिया। दिल्ली का शाहीन बाघ फिलहाल इस क़ानून के खिलाफ पिछले 1 महीने से सड़क पे बैठा है। इसपर भारत के अलग अलग राजनीतिक पार्टी राजनीती करने में भी लगे हैं।

इस बीच दिल्ली के शाहीन बाघ के तर्ज़ पर CAA व NRC के खिलाफ आंदोलन मुजफ्फरपुर में भी दस्तक दे चुकी है। पहले शहर के माड़ीपुर में इस आंदोलन का आगाज़ हुआ जिसके बाद शहीद खुदीराम बोस स्मारक के पास भी इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। वहीँ अब चंदवारा में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने CAA व NRC के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोसना कर दी है। लोगों का कहना है की सरकार जब तक इस कानून को वापस नहीं लेती वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

CAA व NRC के खिलाफ चंदवारा स्थित आंदोलन को उन्होंने सत्याग्रह का नाम दिया है। वहीँ इस आंदोलन में न सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल है बल्कि अलग अलग सामाजिक संस्था से जुड़े लोग भी अपनी भागीदारी व्यक्त कर रहे हैं। भीम आर्मी से जुड़े कार्यकर्ताओं की भी भीड़ यहाँ देखने को मिल रही है। इस आंदोलन के जरिये चंदवारा स्थित लोग न सिर्फ CAA व NRC का विरोध कर रहे बल्कि सरकार के इस क़ानून के खिलाफ हिंदू मुस्लिम को एक जुट होने की भी अपील कर रहे हैं।

संजय कुमार मोनू

संजय को मुजफ्फरपुर और बिहार के बारे में लिखना पसंद है। इसके अलावा अपने खाली समय...

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *