इस साल बिहार के 8 हस्तियों को मिलेगा पद्म पुरस्कार।
इस साल बिहार के 8 हस्तियों को मिलेगा पद्म पुरस्कार।

जी हाँ 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को गृह मंत्रालय ने इस साल के 141 पद्म पुरस्कार विजेताओं का नाम घोषित कर दिया है। राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृत इन 141 पद्म पुरस्कार विजेताओं को इस साल मार्च या अप्रैल महीने में स्वीकृत पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इन 141 पद्म पुरस्कार विजेताओं में से 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण व 118 को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन 141 पद्म पुरस्कार विजेताओं में से 33 लोग महिलाएं हैं वहीँ 18 लोग विदेशी/एनआरआई/पीओआई/ओसीआई श्रेणी से आते हैं। इसके अलावा इन 141 पद्म पुरस्कार विजेताओं में 12 लोग ऐसे हैं जिन्हे उनके मरणोपरांत इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है

अब बात करते हैं इस साल पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले बिहार के हस्तियों की तो इनमे कुल 8 नाम शामिल हैं जो की कुछ इस प्रकार से हैं।

  1. पद्म विभूषण सार्वजनिक मामलों में श्री जॉर्ज फर्नांडेस जी को (उनके मरणोपरांत)।
  2. पद्म श्री विज्ञान और इंजीनियरिंग के छेत्र में श्री सुजॉय गुहा जी को।
  3. पद्म श्री सामाजिक कार्य के लिए श्री बिमल कुमार जैन जी को।
  4. पद्म श्री कला में सुश्री शांति जैन जी को।
  5. पद्म श्री मेडिसिन में श्रीमती डॉ शांति रॉय जी को।
  6. पद्म श्री कला में श्री श्याम सूंदर शर्मा जी को।
  7. पद्म श्री सामाजिक कार्य में श्री रामजी सिंह जी को।
  8. पद्म श्री विज्ञान एवं इंजीनियरिंग में श्री वशिष्ठ नारायण जी को (उनके मरणोपरांत)।

तो जैसा की आप देख रहे हैं की बिहार से कुल 8 लोगों को इस साल पद्म पुरस्कार देने का घोषणा किया गया है जिसमे से दो लोगों को पुरस्कार उनके मरणोपरांत दिया जा रहा है। इसके अलावा इस साल बिहार से एक व्यक्ति को पद्म विभूषण व 7 व्यक्तियों को पद्म श्री देने का घोषणा किया गया है। बिहार से इस साल किसी भी व्यक्ति को पद्म भूषण से सम्मानित नहीं किया गया है।

जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बतला दें की पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है जिन्हे तीन श्रेणियों में बांटा गया है पहला है पद्म विभूषण, दूसरा पद्म भूषण और तीसरा पद्म श्री। पद्म पुरस्कार विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रों, अर्थात- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि में दिए जाते हैं। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाता है, पद्म भूषण उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए और किसी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए पद्म श्री। पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

संजय कुमार मोनू

संजय को मुजफ्फरपुर और बिहार के बारे में लिखना पसंद है। इसके अलावा अपने खाली समय...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *