कल सुबह 11:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक पूरे बिहार में मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाएगा।
कल सुबह 11:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक पूरे बिहार में मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाएगा।

दिनांक 19-01-2020 यानि की कल सुबह 11:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक पूरे बिहार में जल जीवन हरियाली अभियान, नशामुक्ति, दहेज़ उन्मूलन एवं सामाजिक सुधार के समर्थन में मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाएगा। मानव श्रृंखला के निर्माण हेतु मुजफ्फरपुर जिले में इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है। जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदित मुख्य मार्ग की लम्बाई 331 किलोमीटर तथा उप मुख्य मार्ग की लम्बाई 633.7 किलोमीटर है तथा कुल मिलाकर निर्धारित मार्ग की लम्बाई 964.87 किलोमीटर है। मुजफ्फरपुर में मानवश्रृंखला से जुड़े सारे कार्य हेतु शिक्षा विभाग को इसका नोडल विभाग बनाया गया है।

मानव श्रृंखला में लगभग 15 लाख लोगों के सम्मिलित होने का लक्ष्य रखा गया है वहीँ जिला के सभी स्तर के सभी पदाधिकारियों को इसे सफल बनाने के लिए सकारात्मक पहल करने को कहा गया है। पूरे बिहार व मुजफ्फरपुर के लिए यह एक ऐतेहासिक पल है वहीँ सभी लोगों को इसे उत्सव के रूप में मानना चाहिए।

जानता हूँ कल रविवार है आपमें से ज्यादातर लोग घर में छुट्टियां मानना पसंद करते हैं लेकिन इस मानव श्रृंखला में जुड़कर आप लोगों के बीच जल जीवन हरियाली अभियान, नशामुक्ति, दहेज़ उन्मूलन एवं सामाजिक सुधार के प्रति कुछ जागरूकता जरूर आएगी। आशा करता हूँ आपमें से ज्यादा से ज्यादा लोग सरकार के इस नेक पहल का समर्थन मानव श्रृंखला में शामिल हो कर करेंगे।

संजय कुमार मोनू

संजय को मुजफ्फरपुर और बिहार के बारे में लिखना पसंद है। इसके अलावा अपने खाली समय...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *