जानें बिहार बजट 2020 में बिहार को क्या क्या मिला।
जानें बिहार बजट 2020 में बिहार को क्या क्या मिला।

आज बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशिल कुमार मोदी ने साल 2020-21 के लिए बिहार का बजट पेश किया। 2,11,761 करोड़ रूपए का यह बजट पिछले साल के बजट से 11,260 करोड़ रूपए ज्यादा है। बिहार के इस बार के बजट में सबसे अधिक राशि 35,191.05 करोड़ रूपए शिक्षा विभाग को आवंटित किया गया जिसमे सिमुलतला आवासीय विद्यालय के लिए 75 करोड़ रूपए के राशि को स्वीकृति मिली।

आज बिहार ग्रीन बजट पेश करने वाला देश का पहला राज्य बना जिसने बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा प्रेरित जल जीवन हरियाली अभियान के लिए 6 हज़ार करोड़ रूपए की राशि को स्वीकृति दी।

बिहार के बजट में मुजफ्फरपुर, सारण और गोपालगंज को जोड़ने के लिए 18.5 किलोमीटर की लंबी सड़क के निर्माण के लिए 509 करोड़ रूपए की राशि को स्वीकृति मिली। इसके अलावा पथ निर्माण विभाग को राज्य में पथ निर्माण के लिए 17 हज़ार करोड़ रूपए की राशि की स्वीकृति मिली जिसके तहत 121 करोड़ रूपए की लागत से पटना के मीठापुर फ्लाईओवर को करबिगहिया और चिरैयाटांड़ से जोड़ा जाएगा।

इसके अलावा बिहार स्वास्थ्य विभाग को बजट में 10 हज़ार करोड़ रूपए की राशि की स्वीकृति मिली जिसमे आईजीआईएमएस में 138 करोड़ की लागत से 100 बीएड का कैंसर संसथान का निर्माण 2020 के अंत तक पूरा किया जाएगा।

साल 2020 के अंत तक पटना में 302 करोड़ रूपए खर्च कर अंतर्राष्ट्रीय बस टर्मिनल का निर्माण कराया जाएगा।

बिहार के इस साल के बजट में महिलाओं को राज्य सेवा में नियुक्ति देने के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण देने को भी मंजूरी मिली।

इसके अलावा अल्पसंख्यक, पिछड़ा, अतिपिछड़ा व अनुसूचित जाती जनजाति के लोगों के लिए 11,911 करोड़ रूपए के राशि की स्वीकृति बजट में दी गयी।

संजय कुमार मोनू

संजय को मुजफ्फरपुर और बिहार के बारे में लिखना पसंद है। इसके अलावा अपने खाली समय...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *