मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अब रात 10 बजे के बाद भी वापस होगा आरक्षित टिकट।
जंक्शन पर अब रात 10 बजे के बाद भी वापस होगा आरक्षित टिकट।

अगर किसी यात्री की रात्रि की ट्रेन छूट जाए तो अब उसे टिकट वापस करने लिए इधर उधर भटकना नही होगा। बीते गुरुवार को सोनपुर मंडल ने आरक्षित टिकट को वापस लेने हेतु यूटीएस काउंटर संख्या 9 पर एक नए सुविधा की शुरुआत की है जहां अब यात्री रात के 10 बजे से सुबह के 6 बजे तक आरक्षित टिकट वापस कर पाएंगे।

इसके अलावा सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक जैसे पहले आरक्षण काउंटर पर टिकट वापस होता है वो वैसे ही चलता रहेगा। मुजफ्फरपुर जंक्शन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ने बतलाया कि इस सुविधा के लिए यूटीएस काउंटर संख्या 9 पर उपर्युक्त कर्मी की तैनाती कर दी गयी है वहीं रेलवे के उच्च अधिकारी प्रत्येक दिन टिकट वापसी रिपोर्ट को जांचेंगे।

इससे पहले मंगलवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यूटीएस काउंटर संख्या 9 पर ही करंट रिजर्वेशन काउंटर की शुरुआत की गयी थी अब उसी ठीक उसी काउंटर पर यात्री रात के 10 बजे से सुबह के 6 बजे तक आरक्षित टिकट भी वापिस करवा पाएंगे।

संजय कुमार मोनू

संजय को मुजफ्फरपुर और बिहार के बारे में लिखना पसंद है। इसके अलावा अपने खाली समय...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *