ऑनलाइन फार्मर रजिस्ट्रेशन बिहार
ऑनलाइन फार्मर रजिस्ट्रेशन बिहार

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बतलायेंगे की बिहार के किसान खुद को ऑनलाइन पंजीकृत कैसे कर सकते है। जी हाँ अब बिहार के किसान बिहार सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनेकों किसान सम्बंधित योजनाओं का लाभ लेने हेतु खुद को ऑनलाइन पंजीकृत कर सकते हैं।

यह काम किसान घर बैठे बिहार सरकार की कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पे जाके निचे दिए गए निम्नलिखित तरीके से कर सकते हैं।

ऑनलाइन फार्मर रजिस्ट्रेशन बिहार – जरूरी दस्तावेज।

पंजीकरण प्रक्रिया को संपन्न करने के लिए सबसे पहले आपके पास कुछ जरुरी दस्तावेज रहने चाहिए जो की इस प्रकार से है।

  1. आधार कार्ड
  2. मोबाइल नंबर (जो की आधार कार्ड से लिंक्ड हो और चालू हो)
  3. बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड

जब आप ये सारे दस्तावेज जुटा लें तब आप पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर सकते हैं।

ऑनलाइन फार्मर रजिस्ट्रेशन बिहार – पंजीकरण प्रक्रिया।

पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, कृषि विभाग, बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पे निचे दिए गए लिंक के जरिये जाना होगा।

https://dbtagriculture.bihar.gov.in/RegFarmer/

लिंक खुल जाने के बाद आपको जनरल यूजर टैब पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपको डेमोग्राफी + ओटीपी विकल्प को चुन लेना है।

इसके बाद पोर्टल आपको अपने आधार कार्ड की पुष्टि करने के लिए कहेगा जिसके लिए आपको अपना आधार कार्ड नंबर व मोबाइल पर गया ओटीपी पोर्टल में भरना होगा।

आधार कार्ड की पुष्टि करने के बाद पोर्टल आपको तीन विकल्प देगा जिसमे से आपको किसान पंजीकरण विकल्प को चुनना है।

फिर पोर्टल आपसे आपका पूरा ब्योरा मांगेगा जैसे की आपका नाम, जाती, जन्म तिथि, ग्राम पंचायत, बैंक सम्बंधित जानकारी इत्यादि। मांगे गए सभी विवरण को सावधानी पूर्वक भर लें और जमा कर दें।

बस इतना करते ही आप बिहार सरकार की कृषि विभाग में खुद को किसान के रूप में ऑनलाइन पंजीकृत कर पाएंगे और किसान सम्बन्धी योजनाओं का लाभ ले पाएंगे।

यह भी पढ़ें: बिहार के 28 हज़ार मिडिल स्कूलों में होगी शारीरिक शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशक की बहाली।

संजय कुमार मोनू

संजय को मुजफ्फरपुर और बिहार के बारे में लिखना पसंद है। इसके अलावा अपने खाली समय...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *