7 मार्च को बिहार के सभी डॉक्टर रहेंगे हड़ताल पर।

7 मार्च यानी की कल, बिहार के सभी निजी व सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने घोसना की है की कल सुबह 8 बजे से शाम के 8 बजे तक राज्य के सभी डॉक्टर हड़ताल पे रहेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने ये भी बताया की बुधवार को नालंदा में हुई एक डॉक्टर की निर्मम तरीके से हत्या के विरोध में यह हड़ताल किया जा रहा है।

आईएमए ने बताया की हड़ताल में इमरजेंसी सेवाएं छोड़ कर सभी सेवाएं ठप रहेगी जैसे की ओपीडी, मेडिकल कॉलेज, सदर अस्पताल, अनुमंडलीय एवं पीएचसी।

जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बतला दें की बीते गुरुवार को हरनौत प्रखण्ड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोनावा में पदस्थापित डॉ प्रिय रंजन कुमार प्रियदर्शी जब ड्यूटी पर जा रहे थे तब रहुई थाना इलाके के निजाय मोड़ के पास अपराधियों ने उनपर छह गोलियां दागी जिसके वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। डॉक्टर की मौत के बाद नालंदा में डॉक्टरों ने कल ही हड़ताल कर दिया व आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने घोसना किया है की कल राज्य के सभी सरकारी व निजी अस्पताल के डॉक्टर भी हड़ताल में शामिल होंगे।

हड़ताल के सिलसिले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की टीम आज बिहार के डीजीपी से भी मुलाकात कर उन्हें जानकारी देगी।

संजय कुमार मोनू

संजय को मुजफ्फरपुर और बिहार के बारे में लिखना पसंद है। इसके अलावा अपने खाली समय...

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *