लॉकडाउन के बीच कल से ये सेवाएं होने जा रही है शुरू।

14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी ने जहाँ एक तरफ पहले से लागू हुए लॉकडाउन को 19 दिनों के लिए (यानि की 3 मई) तक विस्तृत कर दिया था वहीँ ये भी कहा था की जिन इलाकों में कोरोना संक्रमण देखने को नहीं मिलता है वहां 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों को शुरू किया जाएगा। अब कल जहाँ 20 अप्रैल दस्तक देने को है तो केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक सूचि जारी किया है जिसमे उन्होंने बताया है की कल से कौन कौन से सेवाएं शुरू होने जा रही है। वहीँ आपको एक बार फिर से बता दें की ये सेवाएं सिर्फ उन्हीं इलाकों में शुरू होगी जहाँ अब तक कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज़ नहीं मिला है।

इस संबंध में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने बतलाया है की कोरोना असंक्रमित इलाकों में कल से स्वास्थ्य सम्बंधित सेवाएं, कृषि सेवाएं, बागवानी, मत्स्य पालन और पशुपालन इत्यादि जैसे सेवाएं शुरू हो जाएंगे।

बहरहाल यह रही कल से शुरू होने वाली सभी सेवाओं की सूचि।

  1. सभी तरह की स्वास्थ्य सेवाएं जिसमे आयुष सहित।
  2. सभी तरह की कृषि एवं बागवानी सम्बंधित सेवाएं।
  3. मतस्य पालन एवं उनसे सम्बंधित सेवाएं।
  4. वृक्षारोपण गतिविधियाँ जैसे कि चाय, कॉफी और रबर के बागान, अधिकतम 50% श्रमिकों के साथ क्रियाशील रखने की अनुमति।
  5. पशुपालन एवं उनसे जुड़ी गतिविधियाँ भी क्रियाशील रहेंगी।
  6. वित्तीय सम्बंधित कार्य क्रियाशील रहेंगी।
  7. सामाजिक छेत्र सम्बंधित गतिविधियाँ भी क्रियाशील रहेंगी।
  8. मनरेगा से जुड़ी कार्य को भी सोशल डिस्टन्सिंग और मास्क लगाकर कार्यान्वन करने की अनुमति दी गयी है।
  9. सार्वजानिक सुविधाएं भी क्रियाशील रहेंगी।
  10. राज्यीय एवं अंतरराज्जीय मालवाहक सम्बंधित सेवाएं भी चालू हो जाएंगी।
  11. आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की अनुमति है।
  12. वाणिज्यिक और निजी प्रतिष्ठानों को संचालित करने की अनुमति दी जाएगी।
  13. उद्योगों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों (सरकारी और निजी दोनों) को संचालित करने की अनुमति दी जाएगी।
  14. निर्माण गतिविधियों को संचालित करने की अनुमति दी जाएगी।
  15. चिकित्सा और पशु चिकित्सा देखभाल सहित आपातकालीन सेवाओं के लिए निजी वाहन, आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए और राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश के स्थानीय प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार छूट श्रेणियों में काम के स्थान पर जाने वाले सभी कर्मियों की अनुमति है।
  16. भारत सरकार और राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के कार्यालय खुले रहेंगे।

यह भी पढ़ें: बिहार में सक्रिय कोरोना मामलों में हो रहा है सुधार।

संजय कुमार मोनू

संजय को मुजफ्फरपुर और बिहार के बारे में लिखना पसंद है। इसके अलावा अपने खाली समय...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *