बिहार के लोग अब जमीन से जुड़े दस्तावेज को ऑनलाइन सुधरवा सकते हैं।
बिहार के लोग अब जमीन से जुड़े दस्तावेज को ऑनलाइन सुधरवा सकते हैं।

अब राज्य में जमाबंदियों में हुई गड़बड़ी को सुधारने के लिए लोगों को अंचल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा। यह इसलिए क्योंकि बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इसके लिए एक ऑनलाइन वेब पोर्टल बनाया है। पोर्टल का नाम है परिमार्जन जिसे आप http://biharbhumi.bihar.gov.in/parimarjan/ लिंक के जरिये खोल सकते हैं।

इस पोर्टल को बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री राम नारायण मंडल आज लांच करेंगे जिसके जरिये अब तक राज्य में की गयी 3.56 करोड़ से ज्यादा डिजिटलाइज़्ड जमाबंदियों में दर्ज गड़बड़ियों में सुधार किया जा सकेगा। इस पोर्टल के जरिये कोई भी रैयत जमाबंदी में गलतियों का सुधार एक महीने में करा सकेंगे। इसके अलावा यह पोर्टल सिर्फ रैयत का नाम, खाता, खेसरा और रकबा में गलत इंट्री को सुधारा करने में मदद करेगा।

आवेदन करने की प्रक्रिया।

सबसे पहले इस लिंक पे जाना होगा http://biharbhumi.bihar.gov.in/parimarjan/

इसके बाद अपनी शिकायत पोस्ट करें वाले लिंक पे क्लिक करना है।

फिर नाम, पता, ईमेल और मोबाइल नंबर डाले, फिर मोबाइल पे एक OTP आएगा जिसे पोर्टल में डालने के बाद एक नया पेज खुलेगा।

नए पेज में भू विवरणी कॉलम में जमाबंदी से संबंधित शिकायत का डिटेल लिखें।

इसके बाद परिवाद का विवरण कॉलम में शिकायत चुनें।

फिर विभाग द्वारा तय किए गए फार्म में सही जानकारी भरें और उसके साथ जरूरी कागजातों का एक पीडीएफ फाइल बना कर अपलोड कर दें।

अंततः फॉर्म सबमिट कर दिन जिसके बाद आपको एक ऑनलाइन ट्रैकिंग नंबर दिया जाएगा जिसके आप अपनी शिकायत को ट्रैक कर पाएंगे।

संजय कुमार मोनू

संजय को मुजफ्फरपुर और बिहार के बारे में लिखना पसंद है। इसके अलावा अपने खाली समय...

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *