आज 21 ट्रेनों से बिहार आएंगे अलग अलग राज्यों से लोग।
आज 21 ट्रेनों से बिहार आएंगे अलग अलग राज्यों से लोग।

देश के अलग अलग राज्यों से आज यानि की मंगलवार को तकरीबन 25 हज़ार लोग 21 ट्रेनों के माध्यम से बिहार आएंगे। ये ट्रेनें अलग अलग राज्यों से आ रही है जिसमे महाराष्ट्र से 4, पंजाब से 3, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश से 2, वहीँ चंडीगढ़, गुजरात, राजस्थान व तेलंगना से 1 ट्रेनें आ रही है। इसके अलावा ये ट्रेनें आज बिहार के अलग अलग जिलों में पहुंचेगी जिसमे बरौनी, मोतिहारी, किशनगंज, कटिहार, मुजफ्फरपुर, अररिया, दानापुर, खगड़िया, भागलपुर, सहरसा, दरभंगा, छपरा, सीतामढ़ी, सुपौल और गया शामिल है।

इन ट्रेनों से आने वाले यात्रियों के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है की रैंडम सैंपलिंग से काम नहीं चलेगा। उपर्युक्त अधिकारियों को लोगों की ज्यादा से ज्यादा जाँच करनी पड़ेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा की प्रखंड व पंचायत स्तर पर अनुपात के अनुशार क्वारंटाइन सेंटरों की संख्या भी बढ़ाएं। क्वारंटाइन सेंटरों पर साबुन, सेनेटाइजर की उपलब्धता पर्याप्त संख्या में सुनिश्चित करें। वहीँ सभी जिलों में आइसोलेशन बेड की संख्या भी बढ़ाएं।

बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बतलाया की 4 से 10 मई के बीच बिहार आनेवाले 148 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें गुजरात के 33, महाराष्ट्र के 36, दिल्ली के 41, तेलांगना के 10, हरियाणा के 3 सहित अन्य राज्यों के प्रवासी भी शामिल हैं। इन कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का इलाज़ फिलहाल आइसोलेशन में किया जा रहा है।

इसके अलावा राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि वर्तमान में राज्य के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटरों में एक लाख बत्तीस हज़ार दो सौ छब्बीस लोग क्वारंटाइनड है।

सोर्स: हिंदुस्तान

यह भी पढ़ें: बिहार में 10 कंपनियों को मिला सैनिटाइजर बनाने का लाइसेंस।

संजय कुमार मोनू

संजय को मुजफ्फरपुर और बिहार के बारे में लिखना पसंद है। इसके अलावा अपने खाली समय...

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *