बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना
बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना

इस आर्टिकल में हमने आपको बतलाया है की आप बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन कैसे अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा इस योजना से जुड़ी अन्य जानकारी भी साझा की है।

बीते वर्ष राज्य में मौजूद सभी वृद्ध व्यक्ति जिनकी उम्र 60 साल या उससे अधिक है उन्हें सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत राज्य में मौजूद सभी व्यक्ति जिनकी उम्र 60 साल या उससे अधिक है उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रति महीने 1000 रूपए की आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है। हालांकि इस योजना का लाभ उन व्यक्तियों को नहीं दिया जा रहा जो सरकारी नौकरी से रिटायर हुए हैं।

बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेने हेतु योग्यता।

  • सबसे पहले तो व्यक्ति बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • दूसरा व्यक्ति की उम्र 60 साल या उससे अधिक होना चाहिए।
  • तीसरा उनके पास आय का कोई भी साधन नहीं होना चाहिए।

बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए आवेदन करने हेतु जरूरी दस्तावेज।

  • आधार कार्ड की फोटोकॉपी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी

इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन का तरीका।

सबसे पहले आवेदक को बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा।

यहाँ आपको अपने आधार से जुड़ी जानकारियों को दिए गए बॉक्स में भरना होगा। इसके बाद अपने आधार से जुड़ी जानकारियों को सत्यापित करना होगा।

जानकारी सत्यापित करने के बाद आपको एक रसीद मिलेगा, इस रसीद के जरिये आप अपने आवेदन फॉर्म की स्थिति जान सकते हैं।

अगर आपके पास इस आर्टिकल से जुड़ी कोई भी प्रश्न है तो आप निचे दिए कमेंट सेक्शन में हमसे पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार के किसान खुद को ऑनलाइन पंजीकृत कैसे करें?

संजय कुमार मोनू

संजय को मुजफ्फरपुर और बिहार के बारे में लिखना पसंद है। इसके अलावा अपने खाली समय...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *