मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज ने चीनी सामानों का बहिष्कार करने का शपथ लिया।
Image Credits: Live Cities

बीते मंगलवार को लदाख में चीन और भारत में हुए झड़प में 20 भारतीय जवानों की जान चली गयी। इसे लेकर देश में लोग चीनी सामानों के प्रति काफी आक्रोश जाहिर कर रहे हैं। वहीँ देश में चीनी सामानों के इस्तेमाल का लोगों ने बहिष्कार करना भी शुरू कर दिया है। लदाख में शहीद हुए 20 जवानों में 5 जवान बिहार के निवासी भी थे जिस कारण बिहार में अब चीनी सामानों के इस्तेमाल के प्रति लोगों का आक्रोश कुछ ज्यादा देखने को मिल रहा है।

मुजफ्फरपुर के प्रशिद्ध लंगट सिंह कॉलेज में भी कॉलेज के प्राचार्य और शिक्षकों ने कॉलेज में चीनी सामानों का बहिष्कार करने का शपथ लिया। कॉलेज कैंपस में ही गाँधी स्तूप के समीप कॉलेज के सभी शिक्षकों एवं कॉलेज प्राचार्य ने चीनी सामानों का कॉलेज में बहिष्कार करने का शपथ लिया। इसके अलावा वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने हेतु शिक्षकगण द्वारा 2 मिनट का मौन भी धारण किया गया।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में यो चाइना रेस्टोरेंट को अपना नाम बदलने का मिला अल्टीमेटम।

संजय कुमार मोनू

संजय को मुजफ्फरपुर और बिहार के बारे में लिखना पसंद है। इसके अलावा अपने खाली समय...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *