मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड के 19 पंचायतों के डेढ़ लाख लोग बाढ़ से घिरे।

बिहार में मौजूदा बाढ़ के स्थिति को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के सभी बाढ़ग्रस्त छेत्र के परिवारों को 6 हज़ार रूपए के सरकारी अनुदान देने की घोषणा की है। इसके अलावा बाढ़ के कारण जिन परिवारों का मकान छतिग्रस्त हुआ है, फसल बर्बाद हुआ है, मवेशियों का नुक्सान हुआ है सरकार उन्हें भी सहायता राशि प्रदान करेगी।

बाढ़ पीड़ितों तक सहायता राशि पहुँचाने हेतु राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के सभी जिलों से अविलंब सूचि तैयार करने को कहा है जिसमे सभी बाढ़ प्रभावितों का नाम, पता, व बैंक अकाउंट नंबर लेने को कहा गया है। राहत निधि के ये 6000 रूपए बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खाते में सीधा जमा किये जाएंगे।

संजय कुमार मोनू

संजय को मुजफ्फरपुर और बिहार के बारे में लिखना पसंद है। इसके अलावा अपने खाली समय...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *