बिहार: अब मास्क नहीं पहनने पर कटेगा चालान।

आज एक तरफ जहाँ पुरे देश में अनलॉक 2 की शुरुआत हो गयी है वहीँ दूसरी ओर बिहार में सभी जिला के जिलाधिकारियों को अपने स्तर से निर्णय लेने को स्वतंत्र कर दिया गया है। दरअसल अनलॉक 1 साथ ही लोगों ने मास्क की उपयोगिता को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। इसी संदर्भ में अब मास्क नहीं पहनने वालों का चालान काटने की प्रक्रिया भी काफी जिलों में शुरू हो चुकी है। नालंदा, नवादा, मुंगेर, मधुबनी, भोजपुर, गोपालगंज आदि जिलों में तो जिला प्रशासन ने मास्क न पहनने वालों की चालान काटनी शुरू भी कर दी है।

सरकार ने कड़ा रुख इख्तियार कर कहा है की अब मास्क नहीं पहनने पर दुकानें और बाज़ार भी बंद कराये जा सकते हैं। इधर पटना के डीएम कुमार रवि ने जिले के सभी एसडीओ और बीडीओ को मास्क पहनने के आदेश का पालन करवाने का आदेश दिया है। जो दूकानदार और वेंडर मास्क नहीं पहनते नज़र आएंगे उनके दुकानों बंद कराया जाए इसके अलावा आमजन द्वारा मास्क नहीं पहने जाये पाने पे दंडात्मक करवाई की जाए।

ट्रैफिक पुलिस को भी आमजन द्वारा मास्क नहीं पहने जाने पे सख्ती बरतने को कहा गया है। पटना में तो एसडीओ स्तर पर कई थानों को रसीद भी उपलब्ध करा दिया गया है ताकि चालान काटने पर रसीद में उपर्युक्त राशि का उल्लेख किया जा सके। अब देखना ये होगा की इस फैसले का असर आमजनों के बीच कितना कारगर होता है।

यह भी पढ़ें: बोधगया के होटलों ने चीनी यात्री के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया।

संजय कुमार मोनू

संजय को मुजफ्फरपुर और बिहार के बारे में लिखना पसंद है। इसके अलावा अपने खाली समय...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *